26 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…2018

26 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…2018




मेष राशि— आज आपका मनचाहा काम आसानी से पूरा हो जाएगा। विज्ञान के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश से ऑफर आ सकता है। रिश्तेदार से अनबन खत्म करने के लिए दिन अच्छा है। आज शत्रु आपके सामने नतमस्तक होंगे। घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जाएंगे। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
वृष राशि— आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। नई जमीन खरीदने के लिए दिन अच्छा है, आपको काफी फायदा होगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। गायत्री मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि— आज आपका दिन सामान्य रहेगा। लवमेट किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। इंटरव्यू के लिए जाते समय दही खाकर जाइये, सफलता मिलेगी। आज सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है। केसर का तिलक लगाएं।
कर्क राशि— आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। माता का स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं।आर्थिक लाभ की सम्मभावना होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें, काम अच्छे से बनेंगे।
सिंह राशि— आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। पुराने दोस्तों के साथ बाहर घूमने की प्लांनिग होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। हनुमान जी को बूंदी चढ़ाएं।
कन्या राशि— आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज लोग आपके प्रति आकर्षित होगें। नए लोगों से मुलाकात होगी। इस राशि के बुक सैलरों के लिए आज का दिन मुनाफा लेकर आयेगा। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज बच्चे के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आएगी। किसी अच्छे डाक्टर की सलाह जरुर ले लें। गणेश जी को मोदक चढ़ाएं।
तुला राशि— आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। आप जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। कई सालों से नही बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिकने के चांसेज हैं। आज सड़क पर चलते समय थोड़ा सतर्क रहें। आज बहते जल में सेब प्रवाहित करें, परेशानियां समाप्त होंगी।
वृश्चिक राशि— आज पूरा दिन माता-पिता के साथ बीतेगा।आज ताजे फलों का सेवन करना अच्छा रहेगा । अगर आज फर्नीचर खरीदना चाह रहे हैं तो खरीद लें। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। घर से बाहर जाते समय जेब में काली मिर्च के सात दाने जरूर रखें।
धनु राशि— आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस राशि के ठेकेदारों के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। बड़ों का आशीर्वाद लेकर नए काम की शुरूआत करें, सफलता मिलेगी। सरसों का तेल दान करें, रूके काम बनेंगे।
मकर राशि— आज धनलाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। नया वाहन खरीदने के लिए दिन उत्तम है। दैनिक कार्यों में भी सफलता के आसार बन रहे हैं। आज धर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि— आज का दिन नई उंमग लेकर आयेगा। आज कोई नई बिजनेस डील फाइनल होगी। जिसके लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। किसी अच्छे डाक्टर की सलाह लेने की जरुरत है। पीपल के पत्ते पर राम राम लिख कर नदी में प्रवाहित करें। दुखों का अंत होगा।
मीन राशि— आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है। आय में वृद्धि होगी। इस राशि के लवमेट अपने मन की बात अपने साथी से कह सकते है। चन्दन का टीका लगाएं।
26 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…2018 26 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…2018 Reviewed by Hungerformoney on अगस्त 26, 2018 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं

Fashion

Fashion

Theme Support