31 जनवरी को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, गलती से भी न करें ये काम नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद
2018 में पांच ग्रहण लगने वाले हैं, जिनमें से 3 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण हैं। साल का पहला ग्रहण 31 जनवरी को लगने वाला है। 31 जनवरी को लगने वाला यह पूर्ण चंद्र ग्रहण 77 मिनट तक रहेगा। शाम 5.58 से शुरू होकर ये चंद्रग्रहण रात 8.41 तक चलेगा। ज्योतिषों और पंडितों ने चंद्रग्रहण को लेकर कुछ सलाह दी है। पंडितों और विद्वानों की मानें तो चंद्रग्रहण के दौरान कुछ काम नहीं करने चाहिए, नहीं तो बड़ी हानी हो सकती है।
क्या है चंद ग्रहण? : जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तब वह चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की किरणों को रोकती है और उसमें अपनी छाया बनाती है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है. इसे ब्लड मून भी कहा जाता है। वहीं, विज्ञान के अनुसार यह एक प्रकार की खगोलीय स्थिति है. जिनमें चंद्रमा, पृथ्वी और पृथ्वी तीनों एक ही सीधी रेखा में आ जाते हैं। इससे चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया से होकर गुजरता है, जिस वजह से उसकी रोशनी फिकी पड़ जाती है।
क्या है पौराणिक मान्यता: एक पौराणिक कथा के अनुसार एक बार समुद्र मंथन के दौरान असुरों और दानवों के बीच अमृत के लिए घमासान चल रहा था। इस मंथन में अमृत देवताओं को मिला लेकिन असुरों ने उसे छीन लिया। अमृत को वापस लाने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी नाम की सुंदर कन्या का रूप धारण किया और असुरों से अमृत ले लिया। जब वह उस अमृत को लेकर देवताओं के पास पहुंचे और उन्हें पिलाने लगे तो राहु नामक असुर भी देवताओं के बीच जाकर अमृत पिने के लिए बैठ गया। जैसे ही वो अमृत पीकर हटा, भगवान सूर्य और चंद्रमा को भनक हो गई कि वह असुर है। तुरंत उससे अमृत छिना गया और विष्णु जी ने अपने सुदर्शन चक्र से उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी।
क्योंकि वो अमृत पी चुका था इसीलिए वह मरा नहीं। उसका सिर और धड़ राहु और केतु नाम के ग्रह पर गिरकर स्थापित हो गए। ऐसी मान्यता है कि इसी घटना के कारण सूर्य और चंद्रमा को ग्रहण लगता है, इसी वजह से उनकी चमक कुछ देर के लिए चली जाती हैञ वहीं, इसके साथ यह भी माना जाता है कि जिन लोगों की राशि में सूर्य और चंद्रमा मौजूद होते हैं उनके लिए यह ग्रहण बुरा प्रभाव डालता है।
क्या ना करें
1. ग्रहण के वक्त खुले आकाश में ना निकलें, खासकर प्रेग्नेंट महिलाएं, बुजुर्ग, रोगी और बच्चे।
2. ऐसा कहा जाता है कि ग्रहण से पहले या बाद में ही खाना खाएं।
3. किसी भी तरह का शुभ कार्य ना करें और पूजा भी ना करें. इसी वजह से ग्रहण के दौरान मंदिर के द्वार भी बंद कर दिए जाते हैं।
क्या करें
1. दान करें. दान में आटा, चावल, चीनी, दाल आदि दें।
2. ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए दुर्गा चालीसा या श्रीमदभागवत गीता आदि का पाठ भी करें।
3. जो लोग साढ़े-साती से परेशान हो तो शनि मंत्र का जाप करें या फिर हनुमान चालीसा पढ़ें।
31 जनवरी को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, गलती से भी न करें ये काम नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद
Reviewed by Hungerformoney
on
जनवरी 31, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं