14 अप्रैल से पहले करें इनमें से कोई 1 उपाय, भाग्य देने लगेगा साथ

 14 अप्रैल, शनिवार को मल मास समाप्त हो जाएगा। हिंदू धर्म में इसे बहुत ही पवित्र महीना माना गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस महीने में यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो किसी भी इंसान की किस्मत चमक सकती है। जानिए खर मास में किए जाने वाले उपाय-


इस मंत्र से प्रसन्न होते हैं भगवान विष्णु
धर्म ग्रंथों में ऐसे कई श्लोक लिखे हैं, जिनका जाप यदि खर मास में किया जाए तो अतुल्य पुण्य की प्राप्ति होती है। प्राचीन काल में श्रीकौण्डिन्य ऋषि ने यह मंत्र बताया था। मंत्र जाप किस प्रकार करें इसका वर्णन इस प्रकार है-

कौण्डिन्येन पुरा प्रोक्तमिमं मंत्र पुन: पुन:।
जपन्मासं नयेद् भक्त्या पुरुषोत्तममाप्नुयात्।।
ध्यायेन्नवघनश्यामं द्विभुजं मुरलीधरम्।
लसत्पीतपटं रम्यं सराधं पुरुषोत्तम्।।

अर्थात- मंत्र जपते समय नवीन मेघश्याम दोभुजधारी बांसुरी बजाते हुए पीले वस्त्र पहने हुए श्रीराधिकाजी के सहित श्रीपुरुषोत्तम भगवान का ध्यान करना चाहिए।

मंत्र
गोवर्धनधरं वन्दे गोपालं गोपरूपिणम्।
गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम्।।

इस मंत्र का एक महीने तक भक्तिपूर्वक बार-बार जाप करने से पुरुषोत्तम भगवान की प्राप्ति होती है, ऐसा धर्मग्रंथों में लिखा है।

ये है खर मास का महत्व

धर्मग्रंथों के अनुसार, इस मास में सुबह सूर्योदय से पहले उठकर शौच, स्नान, संध्या आदि करके भगवान का स्मरण करना चाहिए और पुरुषोत्तम मास के नियम पूरे करने चाहिए। इससे भगवान की कृपा बनी रहती है।

इस महीने में तीर्थों, घरों व मंदिरों में जगह-जगह भगवान की कथा होनी चाहिए। भगवान की विशेष पूजा होनी चाहिए और भगवान की कृपा से देश तथा विश्व का मंगल हो एवं गो-ब्राह्मण तथा धर्म की रक्षा हो, इसके लिए व्रत-नियम आदि का आचरण करते हुए दान, पुण्य और भगवान की पूजा करना चाहिए।
14 अप्रैल से पहले करें इनमें से कोई 1 उपाय, भाग्य देने लगेगा साथ 14 अप्रैल से पहले करें इनमें से कोई 1 उपाय, भाग्य देने लगेगा साथ Reviewed by Hungerformoney on अप्रैल 09, 2018 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं

Fashion

Fashion

Theme Support