इतने खूबसूरत आदिवासी, आप कह उठेंगे वाह!
इतने खूबसूरत आदिवासी, आप कह उठेंगे वाह!
दुनियाभर में पाई जाने वाली हजारों जनजातियों में एक जनजाति हुंजा की है जिनकी औसत आयु 110 से 120 साल है। और इनकी खासियत ये है कि ये लोग बूढ़े बिलकुल नहीं दिखते और बीमारियां इनको छूती भी नहीं। ऐसा क्या है हुंजा जनजाति में जो उनको इतना फिट और सेहतमंद रखता है, इसकी पड़ताल इस रिपोर्ट में करते हैं।
पाकिस्तान की है हुंजा जनजाति
हुंजा जनजाति पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गिलगित-बाल्टिस्तान के पहाड़ों में स्थित हुंजा घाटी में पाई जाती है। हुंजा भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के पास पड़ता है। इस जगह को युवाओं का नखलिस्तान भी कहा जाता है। हुंजा गांव के लोगों की औसत आयु 110-120 साल है।
इनकी सेहत का राज
आजकल के इस दौर में अगर कोई जीवन के 70 साल पूरे कर ले तो उसे बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। लेकिन अगर 70 साल का होने के बाद कोई 20 साल का दिखे तो, इसे कमाल ही माना जायेगा। जबकि हुंजा जनजाति ऐसी है जिसमें जब इंसान की उम्र 70 की होती है तब भी वह 20 का दिखता है। यहां के महिलाओं की खास बात यह है कि वे 65 साल तक बूढ़ी नहीं होती हैं और उम्र के इस पड़ाव पर आसानी से बच्चे भी पैदा करती हैं।
खूबानी और मेवे बनाए रखते हैं जवान
लंबी उम्र और सेहतमंद रहने का राज खानपान में ही निहित है। कराकोरम हुंजा जनजाति के लोग अधिक मात्रा में खुबानी खाते हैं और इतने खूबसूरत दिखते हैं कि ऐसा लगता हैं जैसे ये लोग इस दुनिया के है ही नहीं। इन लोगों की खास बात यह है कि ये लोग वही खाना खाते हैं जो ये उगाते हैं। खूबानी, मेवे, सब्जियां और अनाज में जौ, बाजरा और कूटू ही इन लोगों का मुख्य आहार है। इनमें फाइबर और प्रोटीन के साथ शरीर के लिए जरूरी सभी मिनरल्स होते हैं। ये लोग अखरोट का इस्तेमाल करते हैं। धूप में सुखाए गए अखरोट में बी-17 कंपाउंड पाया जाता है, जो शरीर के अंदर मौजूद एंटी-कैंसर एजेंट को खत्म करता है।
शून्य डिग्री तापमान में करते हैं स्नान
दुनिया की चकाचौंध ने लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी कर दी है शरीर बीमारियों का ढांचा बनता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ हुंजा जनजाति की लाइफस्टाइल ऐसी है उनकी औसत आयु 110 से 120 साल है। दरअसल यहां के लोग शून्य के नीचे के तापमान में बर्फ के ठंडे पानी में नहाते हैं। कम खाना और ज्यादा टहलना इनकी जीवन शैली है। दुनिया भर के डॉक्टरों ने भी ये माना है कि इनकी जीवनशैली ही इनकी लंबी आयु का राज है। ये लोग सुबह जल्दी उठते हैं और बहुत पैदल चलते हैं। इसके अलावा यहां के कुछ लोग 120 साल तक भी जीते हैं।
बीमार नहीं होते हुंजा अादिवासी
दिमागी तौर पर हुंजा प्रजाति के लोग बहुत ही ज्यादा मजबूत होते हैं और इनको कभी भी कैंसर या दूसरी बीमारी नहीं होती है। जहां एक तरफ इनकी औरतें 70 या 80 साल की उम्र में भी जवान और खूबसूरत नजर आती हैं, वहीं इस प्रजाति के पुरुष 90 साल तक की उम्र में पिता बन जाते हैं। हुंजा प्रजाति के लोग मांस का सेवन ना के बराबर करते हैं। किसी विशेष उत्सव पर ही मांस का सेवन किया जाता है और यह लोग मांस के बहुत छोटे-छोटे टुकड़े करके खाते हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये महान सिकंदर की सेना के वंशज हैं।
इतने खूबसूरत आदिवासी, आप कह उठेंगे वाह!
Reviewed by Hungerformoney
on
अगस्त 22, 2018
Rating:

BAHUT KHUB..............
जवाब देंहटाएं