17 अक्टूबर से सूर्य बदल रहा अपनी चाल, कन्या छोड़ तुला राशि में करेगा प्रवेश, यह उपाय भरेगा अन्न का भन्डार

17 अक्टूबर से सूर्य बदल रहा अपनी चाल, कन्या छोड़ तुला राशि में करेगा प्रवेश, यह उपाय भरेगा अन्न का भन्डार



सूर्य को सृष्टि का प्राण कहा जाता हैं, इसलिए हर कोई सूर्य की उपासना को अपनी दैनिक पूजा में अवश्य शामिल करता हैं । ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को नवग्रहों का राजा तो वहीं हिन्दू धर्म में सूर्य को देवता माना जाता हैं । जो व्यक्ति प्रातःकाल सूर्य देव को नियमित रूप से जल का अर्घ्य देता हैं उसकी कुंडली में सूर्य संबंधित सारे दोष खत्म हो जाते है । वैदिक ज्योतिष में तो सूर्य देव को पिता, पूर्वज, आत्मा और उच्च सरकारी सेवा का कारक ग्रह माना गया है । सभी बारह राशियों में से सूर्य को ही एक मात्र सिंह राशि का स्वामित्व प्राप्त है । 17 अक्टूबर 2018 को सूर्य कन्या राशि को छोड़ तुला राशि में करेगा प्रवेश कर रहा हैं । अगर इस यह छोटा सा उपाय कर लिया जाये तो आपके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं रहेगी ।

सूर्य देव हर 30 दिन के अंतराल में राशि परिवर्तन करते हैं । सूर्य के इस राशि परिवर्तन को सूर्य संक्रांति कहा जाता है । 17 अक्टूबर 2018, बुधवार को सूर्य शाम 7 बजे तुला से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा और 16 नवंबर 2018, शुक्रवार शाम 6:48 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा ।
सूर्य के इस गोचर का इन सभी राशियों पर यह असर जरूर होगा ।
1- मेष राशि - सूर्य मेष राशि से सातवें भाव में गोचर करेगा, जिस कारण इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । भाई-बहन के साथ भी मतभेद हो सकते हैं ।
यह उपाय करें- ।। ॐ ह्रां ह्रीं ह्रोम सः सूर्याय नमः ।। इस सूर्य मंत्र का 108 बार जप जरूर करें ।
2- वृषभ राशि - सूर्य वृषभ राशि से छठे भाव में गोचर करेगा, अगर इस दौरान अपने लक्ष्य के प्रति सजग जरूर रहे । संपत्ति से संबंधित छोटे-मोटे विवाद उत्पन्न हो सकते हैं लेकिन अंत में फैसला आपके पक्ष में ही आएगा ।
यह उपाय करें - प्रातःकाल सूर्य देव को पानी में भीगे लाल फूल व सिंदूर अर्पित करें ।
3- मिथुन राशि - सूर्य मिशुन राशि से पांचवें भाव में प्रवेश करेगा, करियर में बढ़ोत्तरी हासिल होगी, विवादों से दूर रहे, जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है ।
यह उपाय करें - रविवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में शुद्ध घी चढ़ाएं ।
4- कर्क राशि - सूर्य चौथे भाव में गोचर करेगा, इस दौरान जातकों की मां को सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं ।
यह उपाय करें- सूर्य भगवान को रोज जल अर्पित करें ।
5- सिंह राशि - सूर्य सिंह राशि से तीसरे भाव में प्रवेश करेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, पुरानी बीमारी ठीक होगी । छोटी-छोटी यात्राएं हो सकती हैं । धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में भाग जरूर लें ।
यह उपाय करें - रविवार से हर रोज आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ शुरू करें ।
6- कन्या राशि - सूर्य कन्या राशि से दूसरे भाव में गोचर करेगा, इस कारण वाणी में कड़वाहट आ जाने से रिश्तों की मिठास फीकी पड़ सकती है । परिवार में विवाद हो सकते हैं । ख़र्चों पर नियंत्रण करने के कारण अपने सुखों में कटौती कर सकते हैं ।
यह उपाय करें - श्री हरिवंश पुराण को सुनें या पढ़े ।
7- तुला राशि - सूर्य तुला राशि में ही गोचर करेगा और लग्न भाव यानि प्रथम भाव में स्थित रहेगा । कुछ जातकों की सेहत से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं । अहंकार व क्रोध की वजह से लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं । विपरीत ***** के जातकों का सम्मान करें ।
यह उपाय करें - रविवार के दिन तांबे का कोई भी बर्तन दान अवश्य करें ।
8- वृश्चिक राशि - सूर्य वृश्चिक राशि से बाहरवें भाव में गोचर करेगा, इस दौरान विदेश तक की यात्राएं हो सकती हैं । शरीर में दर्द, पेट या आंतों की परेशानी व आंखों के रोग परेशान कर सकते हैं ।
यह उपाय करें - ।। ॐ हिरण्यगर्भाय नमः ।। इस सूर्य मंत्र का 251 बार जप जरूर करें ।
9- धनु राशि - सूर्य धनु राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा, इससे जीवन में कई फायदे हो सकते है । वरिष्ठ अधिकारियों, सरकारी अफसरों आदि से लाभ प्राप्त हो सकता है ।
यह उपाय करें - ।। ॐ घृणिः सूर्याय नमः ।। इस सूर्य मंत्र का 1008 बार जप सूर्योदय के समय करें ।
10- मकर राशि - सूर्य मकर राशि से दसवें भाव में गोचर करेगा, कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा जिससे सीनियर्स के साथ उठना-बैठना बढ़ जाएगा । इस दौरान महिलाओं के साथ आपकी अनबन हो सकती है । गोचर की इस अवधि में उतार-चढ़ाव आयेंगे ।
यह उपाय करें - गाय को गुड़ खिलाएं ।
11- कुंभ राशि- कुंभ राशि से सूर्य नौवें भाव में प्रवेश करेगा, समाज में रूतबा कम होने से आपका मन बेचैन हो सकता है । समय रहते गलतफ़हमियों को दूर करें । झूठे आरोप राह में बाधक हो सकते हैं ।
यह उपाय करें - रविवार को लाल कपड़ा किसी साधु या पुजारी को दान करें ।
12- मीन राशि - सूर्य मीन राशि से आठवें भाव में गोचर करने से सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं । मसालेदार, तैलीय व गरिष्ठ भोजन से परहेज करें । समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए अच्छे काम करें ।
यह उपाय करें - रविवार को गेहूं का दान करें ।



17 अक्टूबर से सूर्य बदल रहा अपनी चाल, कन्या छोड़ तुला राशि में करेगा प्रवेश, यह उपाय भरेगा अन्न का भन्डार 17 अक्टूबर से सूर्य बदल रहा अपनी चाल, कन्या छोड़ तुला राशि में करेगा प्रवेश, यह उपाय भरेगा अन्न का भन्डार Reviewed by Hungerformoney on अक्टूबर 17, 2018 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं

Fashion

Fashion

Theme Support