दशहरा के दिन जरूर करें यह 5 काम, पूरे साल रहेंगे मालामाल
दशहरा के दिन जरूर करें यह 5 काम, पूरे साल रहेंगे मालामाल
दशहरा को सर्वसिद्ध मुहूर्त के रूप में जाना जाता है क्योंकि इस दिन मां दुर्गा पृथ्वी से अपने लोक के लिए प्रस्थान करती हैं। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध भी किया था। इतना ही नहीं नवरात्र के दिन कुबेर ने स्वर्ण की वर्षा करके मनुष्यों को धन धान्य से खुशहाल बनाया था।अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में पैसों की तंगी की वजह से कभी तनाव न हो तो दशहरे के दिन ये पांच आसान उपाय करके अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।आइए जानते हैं क्या है ये उपाय।
शमी के वृक्ष की पूजा
दशहरा के दिन शमी के वृक्ष की पूजा करें। अगर संभव हो तो इस दिन अपने घर में शमी के पेड़ लगाएं और उन्हें नियमित दीप दिखाएं। मान्यता है कि दशहरा के दिन कुबेर ने राजा रघु को स्वर्ण मुद्राएं देने के लिए शमी के पत्तों को सोने का बना दिया था। तभी से शमी को सोना देने वाला पेड़ माना जाता है।
नीलकंठ पक्षी का दर्शन
दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन यह पक्षी अगर किसी को दिख जाए तो आने वाला साल खुशहाली भरा होता है।
रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ियां
रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ियां मिल जाएं तो उसे घर में लाकर कहीं सुरक्षित रख दें। इससे नकारात्मक शक्तियों का घर में प्रवेश नहीं होता है।
लाल रंग के नए कपड़े
दशहरे के दिन लाल रंग के नए कपड़े या रुमाल से मां दुर्गा के चरणों को पोंछ कर इन्हें तिजोरी या अलमारी में रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है।
यात्रा के लिए शुभ दिन
दशहरे के दिन देवी यात्रा करती हैं इसलिए इस दिन को यात्रा के लिए शुभ दिन माना जाता है। इस दिन संभव हो तो यात्रा करें भले ही वह छोटी दूरी की हो। इससे आपकी यात्रा में आने वाली बाधाएं दूर होती है। जिन लोगों को विदेश यात्रा की इच्छा है उन्हें यात्रा का योग मजबूत बनाने के लिए यह उपाय आजमाना चाहिए।
अगर आप भी माँ के भक्त हैं, तो कृपया COMMENT बॉक्स में "जय मां" लिखकर मनोकामना करें ताकि माँ अपनी कृपा आप पर बनाएं रखें।
दशहरा के दिन जरूर करें यह 5 काम, पूरे साल रहेंगे मालामाल
Reviewed by Hungerformoney
on
अक्टूबर 18, 2018
Rating:
Reviewed by Hungerformoney
on
अक्टूबर 18, 2018
Rating:


Jay ma durge
जवाब देंहटाएं