वास्तु अनुसार घर में कछुआ कहाँ रखें
वास्तु अनुसार घर में कछुआ कहाँ रखें
कछुआ एक ऐसा जीव है जिस बड़े ही शांत स्वाभाव का माना जाता है। साथ ही यह जीव दीर्घ आयु वाला भी होता है। सनातन धर्म में तो कछुए का ख़ास स्थान है। वास्तु शास्त्र में भी कछुए को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। चाइनीस लोग तो कछुए को बहुत ही भाग्यशाली मानते हैं। फेंगशुई में इस का खास विवरण मिलता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं की दिवाली आप घर में किस दिशा में और कौन सा कछुआ रखने से सुख समृद्धि और वैभव की प्राप्ति होगी। तो चलिए शुरू करते हैं।
घर में उत्तर दिशा में कछुआ रखने से धन दौलत के साथ-साथ सफलता भी प्राप्त होती है। आप कछुए को आपने ड्राइंग रूम में रखें। कभी भी भूल कर कछुए को बैडरूम में ना रखें।
दो कछुए एक साथ कभी ना रखें। एक साथ दो कछुओं को रखने के कारण घर में स्थित लाभ क्षेत्र बाधित होता है।
कछुए को पूर्व दिशा में भी रखा जाता है। परन्तु ध्यान रहे की उसका मुँह घर के अंदर की ओर हो ना की बाहर की ओर। आप कछुए को किसी पानी वाले बर्तन में भी रख सकते हैं। यह भी शुभ फलदायक होता है।
धातु से बना कछुआ बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही कुछ घरों में इसको पूजाघर में भी स्थापित कर के इसकी पूजा की जाती है।
अगर कछुए की पीठ पर सर्व सिद्धि यन्त्र हो तो यह और भी शुभफलदायक माना जाता है।
वास्तु अनुसार घर में कछुआ कहाँ रखें
Reviewed by Hungerformoney
on
अक्टूबर 31, 2018
Rating:
Reviewed by Hungerformoney
on
अक्टूबर 31, 2018
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं