जानिए धनतेरस के दिन किस राशि के लोग क्या खरीदें, जिससे बढ़ जाएगा आपका धन
जानिए धनतेरस के दिन किस राशि के लोग क्या खरीदें, जिससे बढ़ जाएगा आपका धन
हमारे समाज में दीपावली का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व साल में केवल एक ही बार मनाया जाता है। दीपावली से पहले धनतेरस होता है। धनतेरस के दिन हर कोई माँ लक्ष्मी, गणेश और धन के देवता कुबेर की पुजा करता है। यह मान्यता है कि इस दिन हर व्यक्ति को कुछ न कुछ जरूर खरीदना चाहिए क्योंकि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपकी राशि के हिसाब से आपको धनतेरस के दिन कौन-सी वस्तु खरीदनी चाहिए।
कन्या राशि के जातकों को धनतेरस के दिन चांदी के लक्ष्मी गणेश जी अथवा सोने के श्रीयंत्र खरीदने चाहिए।
कुंभ राशि के जातकों को धनतेरस के दिन अपने घर के पूजा घर के लिए सफेद धातु या चांदी का दीप खरीदना चाहिए।
कर्क राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन पारद का शिवलिंग खरीदना काफी शुभ माना जाता है।
मिथुन राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन सफेद धातु का श्रीयंत्र या गणेश जी खरीदना काफी शुभ माना जाता है।
वृष राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन चांदी का कलश या अपने पार्टनर के लिए सोने की अंगूठी या बाना खरीदना काफी शुभ माना जाता है।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन तांबे की कलश खरीदना काफी शुभ माना जाता है।
तुला राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन चांदी का श्रीयंत्र या शंख खरीदना काफी शुभ माना जाता है।
सिंह राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन माँ लक्ष्मी या विष्णु जी की मूर्ति खरीदना काफी शुभ माना जाता है।
मेष राशि के जातकों को धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए।
मीन राशि के जातकों को धनतेरस के दिन सफेद धातु या चांदी का पिरामिड और गणेश, सरस्वती की प्रतिमा और तांबे का कलश खरीदना चाहिए।
मकर राशि के जातकों को धनतेरस के दिन बेडरूम के लिए सफेद धातु में मेज इत्यादि चीजें खरीदनी चाहिए।
धनु राशि के जातकों को पीली धातु में या मूंगे का सामान लेना काफी ज्यादा शुभ रहेगा।
जानिए धनतेरस के दिन किस राशि के लोग क्या खरीदें, जिससे बढ़ जाएगा आपका धन
Reviewed by Hungerformoney
on
नवंबर 05, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं