अंगूठे से जानिए कैसा होगा ‘आपका आने वाला कल’



हस्तरेखा विज्ञान
1/19
1

हस्तरेखा विज्ञान

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हमने यह जाना कि हमारी हथेली की रेखाएं हमारे आज और आने वाले कल को निर्धारित करती हैं। आने वाले समय में हमारे साथ क्या-क्या हो सकता है, इसका झलक देती हैं। यह बात अलग है कि हस्तरेखा शास्त्र के परिणामों को एकदम सटीक नहीं माना जा सकता, लेकिन इसकी मदद से कम से कम भविष्य में आने वाली परिस्थितियों का अनुमान लगाया जा सकता है।
हाथ की रेखा
2/19
2

हाथ की रेखा

हस्तरेखा शास्त्र के भीतर हाथ की रेखाओं जैसे कि भाग्य रेखा, जीवन रेखा, हृदय रेखा, इत्यादि के बारे में तो हमने कई बार पढ़ा और सुना होगा। लेकिन कभी हथेली, अंगुलियों से हटकर आपका अंगूठा आपके बारे में क्या कहता है, आपने जानने की कोशिश की है?
अंगूठे के आकार
3/19
3

अंगूठे के आकार

जी हां... रेखाओं के अलावा हाथ के अंगूठे को पढ़ सकने की भी विधा मौजूद है। दरअसल अंगूठे के आकार, उसके मुड़ने के अंदाज़ और उस पर मौजूद कुछ रेखाओं को ध्यान में रखते हुए ही इस बात का निर्धारण किया जाता है कि किसी विशेष जातक का अंगूठा उसके बारे में क्या कहता है।
अंगूठे के दो भाग
4/19
4


अंगूठे के दो भाग

यदि आपने कभी गौर किया हो तो आपको पता होगा कि हमारे हाथ की चारों अंगुलियों को तो प्राकृतिक रूप से तीन भागों में बांटा गया है, लेकिन अंगूठे के दो ही भाग हैं। अंगूठे के ऊपरी भाग से यह पता लगाया जा सकता है कि जातक अपने जीवन को या किसी भी कार्य को लेकर कितना गंभीर रहता है। और अंगूठे का निचला हिस्सा उसके दिमाग की तेजी बयां करता है।
अंगूठे का नीचे का भाग
5/19
5


अंगूठे का नीचे का भाग

कहते हैं कि यदि अंगूठे का नीचे का भाग ऊपरी भाग से छोटा हो तो वह जातक कभी भी जीवन में कोई फैसला लेने से पहले अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल नहीं करता। लेकिन यदि यह भाग बड़ा हो तो ऐसा व्यक्ति बुद्धिमान माना जाता है। लेकिन इसके अलावा भी एक सर्वश्रेष्ठ अंगूठे के बारे में बताया गया है, जानना चाहेंगे आप?
एक सर्वश्रेष्ठ अंगूठा
6/19
6

एक सर्वश्रेष्ठ अंगूठा

एक सर्वश्रेष्ठ अंगूठा काफी लंबा होना चाहिए, इतना लंबा ताकि वह हमारे हाथ की पहली अंगुली के ऊपरी जोड़ तक पहुंच पाए। साथ ही ऐसा अंगूठा ना अधिक लचीला होना चाहिए और ना ही कठोर होना चाहिए। देखने में भी यह अंगूठा एकदम सही आकार का हो, तभी इसे सर्वश्रेष्ठ माना जाएगा। जिसके भी हाथ का अंगूठा ठीक ऐसा हो वह इंसान बेहद बुद्धिमान, तार्किक और हर तरह से ताकतवर होता है।
राइट एंगल का अंगूठा
7/19
7

राइट एंगल का अंगूठा

वैसे अंगूठे के आकार के अलावा यह अंगूठा सामान्य रूप में किस दिशा की ओर मुड़ता है, इसके आधार पर भी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान की जाती है। उदाहरण के लिए राइट एंगल का अंगूठा या नुकीली दिशा में मुड़ा हुआ अंगूठा, इत्यादि।
सकारात्मक सोच
8/19
8


सकारात्मक सोच

यदि किसी का अंगूठा हाथ की हथेली के साथ राइट एंगल बना रहा हो, यानि कि अंगूठे का आकार बिल्कुल सीधा हो तो ऐसे लोग किसी के लिए भी न्याय करने के तैयार रहते हैं। दूसरे की बात को ध्यान से सुनते हैं और हर समय मदद करने को उत्सुक रहते हैं। साथ ही स्वभाव की बात करें तो ऐसे लोग हमेशा सकारात्मक सोच के साथ सामने आते हैं।
हथेली के साथ कोण बनाता अंगूठा
9/19
9

हथेली के साथ कोण बनाता अंगूठा

यदि किसी के हाथ की अंगूठा अपनी हथेली के साथ कोण बना रहा हो तो ऐसे लोग दिल के बहुत बड़े होते हैं। हर किसी की सहायता के लिए तैयार रहना, दयावान स्वभाव दिखाना और उमड़कर प्यार बरसाना इनकी आदतों का हिस्सा होता है।
बेनोक कोण वाला अंगूठा
10/19
10

बेनोक कोण वाला अंगूठा

लेकिन यदि किसी का अंगूठा किसी के हाथ की हथेली के साथ बेनोक कोण बना रहा हो, जिसे हम अंग्रेजी में ऑब्ट्यूज एंगल कहते हैं तो ऐसे व्यक्ति शांत स्वभाव के होते हैं। अपने फायदे के लिए किसी को परेशान करना इन्हें नहीं पसंद। ऐसे लोग अच्छे कलाकार भी होते हैं।

अंगूठे की लंबाई
11/19
11

अंगूठे की लंबाई

चलिए अब आपको अंगूठे की हाइट में छिपे व्यक्ति के व्यक्तित्व के राज़ बताते हैं। शुरुआत करते हैं लंबे अंगूठे से.... जिसके हाथ का अंगूठा सामान्य से काफी लंबा होता है, वह पहली अंगुली से अधिक छोटा ना हो तो ऐसे लोग समाज की अगुआई करने वाले होते हैं। सब इनके आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से इन्हें फॉलो करते हैं।
छोटा अंगूठा
12/19
12

छोटा अंगूठा

जिनका अंगूठा काफी छोटा होता है वे लोग अच्छे पार्टनर साबित नहीं होते। प्यार मं इन्हें हार ही मिलती है। जीवन से जुड़े फैसले लेने में भी अक्षम होते हैं ऐसे लोग। जब भी जरूरत पड़े तो ये अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं कर पाते, केवल भावनाओं के बोझ के तले जीवन काटते हैं ऐसे लोग।
अंगूठे का शेप
13/19
13

अंगूठे का शेप

लेकिन अंगूठे के कोण और लंबाई के अलावा उसके एक अलग शेप के आधार पर भी व्यक्तित्व को जाना जा सकता है। शायद आपने कभी गौर किया हो तो किसी का अंगूठा ऊपर से चौड़ा होता है, तो किसी का काफी पतला। किसी का चौकोर शेप का होता है तो किसी का गोलाकार होता है।
मोटे शेप वाला अंगूठा
14/19
14

मोटे शेप वाला अंगूठा

ऊपर से मोटे शेप वाले अंगूठे वाले लोग अपने फैसलों को लेकर काफी कठोर होते हैं, जीवन के किसी भी पड़ाव पर इन्होंने जो फैसला कर लिया उसे ये निभाकर ही रहते हैं फिर चाहे दुनिया इधर की उधर क्यों ना हो जाए।
चौकोर शेप
15/19
15

चौकोर शेप

चौकोर शेप के अंगूठे वाले लोग काफी खर्चीले माने जाते हैं, पैसा इनके हाथ में आकर रुकता नहीं है। ऐसा नहीं है कि इन्हें पैसे की कदर नहीं होती, बस अपनी जरूरतों के हिसाब से ये आया हुआ धन रोक नहीं पाते।
कितना मुड़ता है आपका अंगूठा
16/19
16

कितना मुड़ता है आपका अंगूठा


इसके बाद उस अंगूठे की बात करते हैं जो आसानी से काफी मुड़ जाता है, क्या आप ऐसा कर सकते हैं? शायद नहीं... क्योंकि हर किसी का अंगूठा अधिक मुड़ता नहीं है। किसी का अंगूठा तो इतना कठोर होता है कि वह हल्का सा भी पीछे की ओर झुकता नहीं है।
जिनका अंगूठा काफी मुड़ जाता है
17/19
17

जिनका अंगूठा काफी मुड़ जाता है

लेकिन जिनका अंगूठा काफी मुड़ जाता है ऐसे लोग किसी भी परिस्थिति में खुद को ढालने वाले होते हैं। अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करके ऐसे लोग किसी भी परिस्थिति में अपना सही स्थान चुन लेते हैं।
जिद्दी स्वभाव वाले
18/19
18

जिद्दी स्वभाव वाले


लेकिन जिनका अंगूठा हल्का-सा भी मुड़ नहीं सकता ऐसे लोग अपने आसपास हो रहे बदलाव को बर्दाश्त नहीं कर पाते और इनकी यह चिड़चिड़ाहट आसानी से इनके स्वभाव का हिस्सा बन जाती है।
व्यापारी का अंगूठा
19/19
19

व्यापारी का अंगूठा

चलिए अंत में आपको दो ऐसे अंगूठों के बारे में बताते हैं जो काफी दिलचस्प और हटकर हैं। जिनके हाथ का अंगूठा लंबा और मोड़ने पर थोड़ा-सा पीछे की ओर झुक जाता है ऐसे लोग सफल व्यापारी माने जाते हैं। लेकिन ऐसा माना जाता है कि एक अपराधी का अंगूठा काफी कठोर होता है.....

अंगूठे से जानिए कैसा होगा ‘आपका आने वाला कल’ अंगूठे से जानिए कैसा होगा ‘आपका आने वाला कल’ Reviewed by Hungerformoney on दिसंबर 16, 2017 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं

Fashion

Fashion

Theme Support