मार्च का पहला दिन 7 राशियों के लिए है शुभ अन्य 5 को रहना होगा संभलकर
1 मार्च गुरुवार को 2 शुभ और एक अशुभ योग बनने से 7 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मेष, कर्क, सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। इन लोगों को महीने के पहले दिन नौकरी और बिजनेस में फायदा हो सकता है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। सोचे हुए खास काम भी पूरे होंगे। वहीं बिजनेस में अच्छी शुरुआत होने की संभावना है और रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। लक्ष्मी ओर सुकर्म नाम के शुभ योग के कारण ऐसा होगा। वहीं मघा नक्षत्र के कारण मुसल योग बन रहा है। जिसका अशुभ असर वृष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों पर पड़ेगा। इन 5 राशि वाले लोगों को दिनभर संभलकर रहना होगा। कामकाज में जल्दबाजी न करें और पैसों के मामले में जोखिम न लें।
पढ़ें पूरा राशिफल और उपाय-
मेष - पॉजिटिव -कामकाज समय पर निपटाने की कोशिश करें। नौकरी या बिजनेस में धन लाभ की संभावना बन रही है। अपनी अभिव्यक्ति में आप सफल हो सकते हैं। बहुत से मामलों में साथ काम करने वाले लोग आपसे सहमत हो सकते हैं। पेशे के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। किसी भी तरह के लिखित काम से आपको फायदा होने के योग हैं। सहयोगपूर्ण रवैया अपनाना आपके लिए कारगर हो सकता है। आज बनाई किसी बड़े काम की प्लानिंग से आपको आने वाले दिनों में सक्सेस मिल सकती है। नौकरी में परेशानियों का दौर खत्म हो सकता है। बिजनेस में रिस्क लेना कुछ हद तक आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।
नेगेटिव -कोई काम आपकी इच्छानुसार समय पर न होता हो, तो उसे लेकर अफसोस न करें। आज आपको नहीं चाहते हुए भी कई तरह की जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। कुछ कारणों से आपके कामकाज में देरी हो सकती है। आज आपको वो काम करना पड़ सकता है जो आपको बिल्कुल पसंद नहीं है। ताबड़तोड़ फैसले और जोश में आकर खरीददारी न करें।
क्या न करें -आज ब्लू कलर के बेडशीट, टेबल क्लॉथ या चेयर कवर यूज न करें।
लव-आपका मूड तेजी से बदल सकता है। तनाव की स्थिति भी बन सकती है। तनाव बढ़ता नजर आए तो पार्टनर से दूरी बना लें। प्रेम संबंधों में आगेबढ़नेके लिए सही समय का इंतजार करें।
करियर-बिजनेस में फायदे की स्थिति बन सकती है। हड़बड़ाकर कोई फैसला न करें। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक है।
हेल्थ-पुराने रोग से परेशान हो सकते हैं। दर्द या जलन बढ़ सकती है।
मार्च का पहला दिन 7 राशियों के लिए है शुभ अन्य 5 को रहना होगा संभलकर
Reviewed by Hungerformoney
on
मार्च 01, 2018
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं