आर्थिक समस्याओं के निवारण हेतु राशि अनुसार करें ये उपाय
आर्थिक समस्याओं के निवारण हेतु राशि अनुसार करें ये उपाय
![]() |
| आर्थिक समस्याओं के निवारण हेतु राशि अनुसार करें ये उपाय |
हर व्यक्ति को अपने जीवन से कामना होती है कि उसके जीवन में कभी भी धन की कमी ना हो और घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहे। अभी लॉकडाउन के इस समय में कई लोगों को धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ज्योतिष में बताए गए राशि अनुसार किए जाने वाले कुछ उपाय लेकर आए हैं जो आर्थिक समस्याओं के निवारण हेतु उपयोगी साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
मेष राशि
सुबह सूर्य देव के दर्शन कर उन्हें एक लोटा जल अर्पित करें। लक्ष्मीनारायण भगवान को गुड़ से बनी हुई खीर का भोग लगाएं।
वृष राशि
सुबह भगवान शिव के दर्शन करें। शिवलिंग पर शुक्रवार के दिन साबुत चावल अर्पित करें।
मिथुन राशि
सुबह देवी लक्ष्मी या देवी दुर्गा के दर्शन करें। भगवान गणेश को लाल फूल अर्पित करें।
कर्क राशि
सुबह भगवान कृष्ण के दर्शन करें। भगवान कृष्ण को तुलसी पत्र, मिश्री माखन का भोग लगाएं।
सिंह राशि
सुबह भगवान सूर्य नारायण के दर्शन करें। हनुमान जी के चरणों से स्पर्श कराकर लाल गुलाब पर्स में रखें।
कन्या राशि
सुबह भगवान गणेश जी के दर्शन करें। देवी दुर्गा जी को सफेद चावल अर्पित करें।
तुला राशि
भगवान लक्ष्मीनारायण जी को कमल का फूल अर्पित करें। हनुमान जी को पांच बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि
तुलसी के पौधे विष्णु मंदिर में लगाएं। श्री राम स्तुति का पाठ करें।
धनु राशि
सुबह हनुमान जी का दर्शन करें। पीपल के नीचे मिठाई रखें तथा केसर का तिलक लगाएं।
मकर राशि
सुबह देवी गायत्री का दर्शन करें। महत्वपूर्ण कार्यों से पहले सफेद फूल अपने साथ लेकर जाएं।
कुंभ राशि
केले के पेड़ के नीचे शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं। महत्वपूर्ण कार्यों से पहले हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
मीन राशि
भगवान विष्णु को केसर का तिलक करें और वही तिलक अपने माथे पर भी लगाएं। देवी लक्ष्मी को पेठे का भोग लगाएं।
आर्थिक समस्याओं के निवारण हेतु राशि अनुसार करें ये उपाय
Reviewed by Hungerformoney
on
अप्रैल 17, 2020
Rating:
Reviewed by Hungerformoney
on
अप्रैल 17, 2020
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं